बिहार उपचुनाव में महागठबंधन की करारी हार, सभी 4 सीटों पर NDA ने लहराया झंडा
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!पटना: बिहार में चार विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में महागठबंधन काे करारी हार का सामना करना पड़ा है. रामगढ़, तरारी, इमामगंज और बेलागंज क्षेत्र में विधानसभा उपचुनाव की मतगणना पूरी हो गई है. चारों सीटों पर एनडीए प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है.
चुनाव आयोग के वेबसाइट के मुताबिक, बेलागंज विधानसभा उपचुनाव में जदयू की मनोरमा देवी ने राजद के विश्वनाथ कुमार सिंह को 21391 मतों से हराकर राजद का तीन दशक पुराना गढ़ ढहा दिया. तरारी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पहली बार जीत दर्ज की. बाहुबली नेता सुनील पांडेय के पुत्र विशाल प्रशांत ने सीपीआई माले के राजू यादव को 10,612 मतों से हराया. गया जिले की इमामगंज में भी केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की बहू दीपा मांझी ने अपने परिवार की विरासत को आगे बढ़ाते हुए राजद के रोशन मांझी को 5945 मतों से हराया. यहां जन सुराज के जितेंद्र पासवान को तीसरे नंबर पर संतोष करना पड़ा. पासवान को 37,103 मत प्राप्त हुए.