Ranchi: जिला प्रशासन और रांची नगर निगम की ओर से हरमू पंच मंदिर स्थित हरमू बाजार रोड में रविवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया. अभियान में 3 ट्रैक्टर, 3 हल्ला गाड़ी, 2 जेसीबी के साथ निगम की इनफोर्समेंट टीम व सुरक्षा के लिए पुलिस बल भी बड़ी संख्या में मौजूद थे. अभियान के तहत करीब सड़क के दोनों ओर से करीब 25 से अधिक बांस बल्ली, एल्बेस्ट की दुकानों को हटा कर अतिक्रमण मुक्त किया गया. हटाए गए दुकानों में मांस, मछली, बैग, सब्जी, कपड़ा, पूजन सामग्री, ठेला, गुमटी आदि की दुकानें शामिल हैं. सुबह अभियान शुरू होते ही हरमू बाजार रोड में अफरा-तफरी मच गई थी. अभियान में दुकानों के बस, बल्ली, तिरपाल, एल्बेसेटर, गुमटी आदि सामग्री हल्ला गाड़ी में जब्त किया गया. मालूम हो कि हरमू बाजार रोड के पीछे की सड़क में सब्जी दुकानें लगती हैं. अभियान के डर से सभी दुकानदार अपने दुकानों के बांस, बल्ली, तिरपाल और एलेबेस्ट हटाते दिखे.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!