चौबीस साल का हुआ झारखंड, बिरसा मुंडा की जयंती पर हुई थी राज्य की स्थापना
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!रांची : चौबीस साल का हुआ झारखंड, बिरसा मुंडा की जयंती पर हुई थी राज्य की स्थापना
,2000 में बिहार से अलग झारखंड राज्य बनाया गया था. जिसके बाद से हर साल दिन झारखंड स्थापना दिवस मनाया जाता है.
हर साल 15 नवंबर को झारखंड राज्य का स्थापना दिवस मनाया जाता है. साल 2000 में इसी दिन बिहार से 18 जिलों को अलग करके के झारखंड राज्य बनाया गया था. इस साल राज्य झारखंड अपना 22वां स्थापना दिवस मना रहा है. वहीं इस दिन झारखंड के भगवान माने जाने वाले धरती बाबा यानी बिरसा मुंडा की जयंती भी होती है. बता दें कि 15 नवंबर साल 2000 को बिहार के दक्षिणी हिस्से से छोटानागपुर क्षेत्र को अलग किया गया था और इसे झारखंड नाम से एक अलग राज्य बनाया गया था. इसके साथ ही झारखंड देश का 28 वां राज्य बना था.
बता दें कि झारखंड के आदिवासियों ने द्वारा बहुत पहले ही एक अलग राज्य की मांग की जा रही थी. क्योंकि आदिवासी समुदाय और लोगों को आजादी के बाद से ही सामाजिक आर्थिक लाभ बहुत कम मिला था. बता दें कि झारखंड शब्द को दो शब्दों से मिलाकर बनाया गया है-झार और खंड. झार का मतलब होता है झंगल और खंड का मतलब भूमि. इसे मिलाकर झारखंड का मतलब वन की भूमि होता है. वहीं झारखंड के राजकीय पशु की बात करें तो ये भारतीय हाथी है जबकि झारखंड का राजकीय पक्षी कोयल है. और रांची इस राज्य की राजधानी है.