Muzaffarpur: अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना साहेबगंज थाना क्षेत्र के ब्लॉक गेट से उत्तर स्थित माई स्थान के समीप की है. जहां अपराधियों ने साहेबगंज थाना क्षेत्र के माधोपुर हजारी गांव के रहने वाले 24 वर्षीय पुष्कर सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी. दिनदहाड़े हुई हत्या की घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवार अपराधियों ने पुष्कर पर माई स्थान के समीप गोलियों की बौछार कर दी. जिसमें कई गोली पुष्कर को लगी. जिससे उसकी मौत हो गई. गोलीबारी की इस घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!