Ranchi: बांग्लादेश घुसपैठ मामले में ईडी ने दो बांग्लादेशी नागरिक समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है. गौरतलब है कि ईडी की टीम ने मंगलवार को इस मामले को लेकर झारखंड और पश्चिम बंगाल में कुल 17 ठिकाने पर छापेमारी की थी. छापेमारी के दौरान मिले सबूत के आधार पर ईडी की टीम ने सभी चार लोगों को गिरफ्तार किया है. जिनमें बांग्लादेशी नागरिक रोनी मंडल और समीर चौधरी के अलावा भारतीय नागरिक पिंटू हलधर और पिंकी बसु मुखर्जी शामिल हैं. चारों पर मानव तस्करी में संलिप्तता, बांग्लादेशी घुसपैठ करवाने, उनके फर्जी आधार कार्ड, फर्जी पासपोर्ट आदि बनवाने के आरोपों की पुष्टि हुई है. गिरफ्तार हुए सभी लोगों को बुधवार को कोलकाता स्थित कोर्ट में प्रस्तुत किया. यहां से चारों को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर ईडी के अधिकारी रांची के लिए रवाना हो गए हैं. अब ईडी के अधिकारी रांची में चारों से रिमांड पर पूछताछ करेंगे.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!