एक स्कॉर्पियो से 2.30 लाख कैश बरामद, चिरकुंडा चेकपोस्ट

Maithan :  झारखंड विधानसभा चुनाव निष्पक्ष व शांतिपूर्ण तरीके से कराने को लेकर  धनबाद जिले में चिरकुंडा, मैथन सहित 11 इंटरस्टेट और पांच इंटर डिस्ट्रिक्ट चेक पोस्ट बनाकर वाहनों की चेकिंग की जा रही है. इसी कड़ी में चिरकुंडा थाना प्रभारी रामजी राय और दंडाधिकारी पंकज कुमार सिंह ने चिरकुंडा अंतराज्यीय चेकपोस्ट पर सघन जांच अभियान चलाया. रविवार अहले सुबह तीन बजे वाहनों की जांच की गयी. इस दौरान एक स्कॉपियो गाड़ी से 2.30 लाख नगद बरामद किया गया. विपल्व मंडल अपने स्कॉपियो से गोरखपुर से कोलकाता जा रहे थे. इस दौरान चिरकुंडा चेकपोस्ट पर उनकी स्कॉपियो की तलाशी ली गयी, तो 2.30 लाख कैश मिला. विपल्व मंडल ने स्कॉपियो से बरामद रूपये के संबंध में कोई वैधानिक कागजात प्रस्तुत नहीं किया. इसके बाद चिरकुंडा पुलिस और एसएसटी टीम ने रूपये को जब्त कर लिया. जब्त रुपये को चुनाव आयोग की कमिटी को सौंपने की तैयारी की जा रही है.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About Author

error: Content is protected !!