लोक आस्था के महापर्व छठ का महापर्व आज खत्म हो गया। यह पर्व मुख्य रूप से बिहार, झारखंड और पूर्वी यूपी में मनाया जाता है, लेकिन, अब इसकी मान्यता और प्रसिद्धी देश के कोने-कोने में फैल रही है, छठ पूजा में अलग-अलग रंग देखने को मिलते हैं। इस छठ में महिला IPS रीस्मा रमेशन की खूब चर्चा हुई। केरल की रहने वाले रीष्मा को IPS बनने के पहले छठ के बारे में कुछ भी पता नहीं था, लेकिन झारखंड में पोस्टिंग के बाद छठ उनके लिए सबसे पावन त्योहार बन गया। ये तीसरा साल रहा, जब रीष्मा ने छठ व्रत किया। पलामू एसपी रीष्मा रमेशन अपने सरकारी आवास से छठ पर्व कर रही है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!