Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
निरसा के निर्मल चंद्र कर गिरिडीह के गार्डन न्यू रेजिडेंसी से डेकोरेशन का रुपये लेकर जा रहा था
धनबाद : गिरिडीह-धनबाद की सीमा पर स्थित टुंडी के प्रतापपुर चेकनाका में वाहन जांच के दौरान बुधवार की शाम करीब पांच बजे पुलिस ने एक निजी कार ग्रांड विटारा से ढाई लाख रुपये नगद बरामद की है।
विधानसभा चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता के मद्देनजर टुंडी थाना के प्रतापपुर चेकनाका में वाहन जांच की जा रही थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार देवियाना निरसा थाना निवासी निर्मल चंद्र कर गिरिडीह से गार्डन व्यू रेजिडेंसी से डेकोरेशन कारोबार के पैसे लेकर लौट रहे थे। टुंडी पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।