डीवीसी के परियोजना प्रमुख ने मैथन डैम छठ घाट का लिया जायजा

Maithon : डीवीसी मैथन के परियोजना प्रमुख अंजनी कुमार दुबे ने अधिकारियों के साथ बुधवार की दोपहर मैथन डैम स्थित गोगना छठ घाट का जायजा लिया. उन्होंने घाट पर पूजा की तैयारियों को देखा. घाट की साफ-सफाई, लाइटिंग व सुरक्षा इंतजामों के बारे में जानकारी ली. उन्होंने श्रद्धालुओं से सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए श्रद्धा भाव से महापर्व मनाने की अपील की. उन्होंने मैथन छठ पूजा कमेटी के सदस्यों से मुलाकात की और हर बिंदु पर जानकारी ली. डैम के पानी में सुरक्षा संकेत लगाने की बात कही श्रद्धालुओं को आवागमन में किसी तरह की दिक्कत न हो, इसके लिए ट्रैफिक व्यवस्था, सुरक्षा के इंतजाम सहित मंदिर के आसपास चिकित्सा स्टॉल व पूजा सामग्री के स्टॉल लगाने सहित अन्य बिंदुओं पर चर्चा की. ज्ञात हो कि छठ महापर्व पर गोगना घाट पर मैथन, कुमारधुबी, चिरकुंडा, मुगमा, निरसा, गोविंदपुर व धनबाद से भी श्रद्धालु भगवान सूर्य को अर्घ्य देने पहुंचते हैं. मौके पर डीवीसी के डॉ संघमित्रा आनंदी, संजीव श्रीवास्तव, रोशन लकड़ा, एस आलम, तापस राय, पार्थसारथी भट्टाचार्य, बन्धन राय, पूजा कमेटी के फणीभूषण मंडल, शंकर गांगुली, कृष्णा चौधरी सहित अन्य लोग मौजूद थे.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About Author

error: Content is protected !!