चुनाव ड्यूटी में तैनात CISF जवान ने खुलेआम की फायरिंग, जवान गिरफ्तार AK- 47 भी जब्त….

सिमडेगा : चुनाव ड्यूटी में तैनात CISF जवान ने खुलेआम की फायरिंग, जवान गिरफ्तार AK- 47 भी जब्त

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जानकारी मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए जवान को गिरफ्तार किया साथ ही जवान की AK- 47 भी जब्त कर ली गई और 8 खोखे भी बरामद किया गया है।

झारखंड विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए सिमडेगा में CISF जवानों की तैनाती की गई है।

लेकिन रविवार की रात ड्यूटी में तैनात एक CISF जवान ने नशे की हालत में खुलेआम फायरिंग (Firing) कर दी। CISF जवान ने अलग-अलग जगहों पर 3-4 बार फायरिंग की। जिसके बाद आसपास के लोग दहशत में आ गए।

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए जवान को गिरफ्तार किया साथ ही जवान की AK- 47 भी जब्त कर ली गई और 8 खोखे भी बरामद किया गया है।

CCTV कैमरे में कैदी हुई पूरी घटना
रविवार रात की यह पूरी घटना CCTV कैमरे में कैदी हुई हैं। जिसमें साफ तौर पर दिखाई दे रहा है कि CISF जवान अपने DSP अनिल के साथ नशे की हालत में होटल में था। यहां उसने फायरिंग की।

इसके बाद वह भाग कर बस स्टैंड गया और वहां भी गोली चलाई। फिर शहर के भट्टीटोली में भी जा कर उसने गोली चलाई।

इससे शहर में दहशत फैल गया और आस-पास के लोग डर गए। इसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गयी।

About Author

error: Content is protected !!