दुर्गा पूजा व मेला कमेटी के बीच हुई मारपीट में युवक का सर फटा, प्राथमिकी दर्ज
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!निरसा :- गलफरबाड़ी ओपी क्षेत्र अंतर्गत एग्यारकुण्ड मेला मैदान स्थित गोवर्धन स्थल पर शनिवार के देर शाम गोवर्धन पूजा के दौरान मामूली बात पर दोनों के बीच हुए विवाद में मारपीट हो गया। जिसमें प्रेम राउत, चाचा दिनेश राउत एवं भाई-भतीजा ने मिलकर मनोज यादव की जमकर पिटाई कर दी। मारपीट में मनोज का सर फट गया। एग्यारकुण्ड मुण्डाधौड़ा निवासी मनोज यादव का आरोप है कि वे लोग रड से मेरे सर पर वार किया गया। खून से लथपथ मनोज यादव गलफरबाड़ी ओपी पहुंचा और घटना की लिखित शिकायत की। इस संबंध में एफआईआर दर्ज कर ली गयी है। मनोज यादव ने कहा कि गोवर्धन पूजा में वह और एग्यारकुण्ड नकड़ाकनाली निवासी गणेश राउत का पुत्र प्रेम राउत सम्मिलित था। दुर्गा पूजा व मेला कमेटी के बीच किसी बात को लेकर बहस हुई। बहस बढ़ गयी और हम दोनों में हल्की मारपीट भी हुई। मौके पर उपस्थित गणमान्य ने हस्तक्षेप कर हम दोनों को शांत करा दिया। इस बीच प्रेम राउत ने भाई जीशू राउत, चाचा दिनेश राउत व दो तीन भतीजे को फोन कर बुला लिया। उन लोगों के हाथ में रड व भुजाली था। आते ही सभी ने उस पर हमला बोल दिया। प्रेम राउत ने रड से वार कर सर फोड़ दिया। इस दौरान गले से चांदी का चेन छीन लिया। किसी तरह जान बचाकर वहां से भागा। मौके पर गोवर्धन पूजा कमेटी के अध्यक्ष वीरेन्द्र यादव, लालबाबू यादव सहित अन्य थे। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है।