चौंका देगी प्रशांत किशोर की चुनावी फीस, बताया रणनीति बनाने के लिए पार्टियों से कितने लेते थे पैसे
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
जन सुराज पार्टी के संस्थापक और चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने बीते दिनों अपनी चुनावी फीस के बारे में खुलासा किया। उन्होंने बताया कि वह राजनीतिक दलों या नेताओं को चुनावी रणनीति सेवाएं प्रदान करने के लिए करोड़ों में फीस लेते थे।
100 करोड़ लेते हैं फीस
बेलागंज में उपचुनाव के चलते एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रशांत किशोर ने दर्शकों से बात करते हुए कहा कि अक्सर उनसे उनके अभियानों के लिए धन के स्रोत के बारे में सवाल किए जाते हैं। लेकिन उन्हें क्या पता नहीं है मेरी चुनावी फीस क्या थी। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, प्रशांत किशोर ने आगे खुलासा करते हुए बताया कि वो 100 करोड़ रुपये से अधिक की फीस लेते हैं। प्रशांत किशोर ने यह खुलासा 31 अक्टूबर को आगामी बिहार उपचुनावों के लिए प्रचार करते समय किया।
’10 राज्यों में मेरी बनाई सरकार ही चल रही’
पीके ने आगे कहा कि विभिन्न राज्यों में दस सरकारें मेरी रणनीतियों पर चल रही हैं, तो क्या आपको लगता है कि मेरे पास अपने अभियान के लिए टेंट और छतरियां लगाने के लिए पर्याप्त पैसे नहीं होंगे? क्या आपको लगता है कि मैं इतना कमजोर हूं? बिहार में किसी ने भी मेरी तरह की फीस के बारे में नहीं सुना है।