“बिना भय, दवाब, प्रलोभन के भयमुक्त होकर करें मतदान” – अनन्य मित्तल..

“बिना भय, दवाब, प्रलोभन के भयमुक्त होकर करें मतदान” – अनन्य मित्तल

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

झारखंड: जिला निर्वाचन पदाधिकारी अनन्य मित्तल एवं वरीय पुलिस अधीक्षक कौशल किशोर ने जमशेदपुर में मानगो के उलीडीह एवं पारडीह क्षेत्र में वल्नरेबल पॉकेट के मतदाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि,”बिना भय, दवाब, प्रलोभन के भयमुक्त होकर करें मतदान।” उन्होने आगे कहा कि अपने सगे-संबंधियों,आस पड़ोस के लोगों के साथ लोकतंत्र के इस पर्व में बढ़ चढ़कर मतदान करने 13 नवंबर को बूथ तक पहुंचें। किसी भी प्रकार के प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना दबाव एवं लोभ,लालच के लोकतंत्र की मजबूती में मतदान करें, एक-एक वोट कीमती है,इसका विवेकपूर्ण तरीके से उपयोग करें। वही जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने महिला एवं बुजुर्ग मतदाताओं से संवाद करते हुए कहा कि चिन्हित बूथों को छोड़कर “शेष सभी मतदान केन्द्रों में मतदान 13 नवंबर को सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक होगा।

जबकि मतदाताओं से संवाद के क्रम में प्रत्येक मतदाता का नाम मतदाता सूची में दर्ज है या नहीं इसकी जनकारी उन्होने बीएलओ से ली तथा मतदाताओं से भी पूछताछ किया। मतदाताओं को यह जानकारी भी दी कि बीएलओ द्वारा मतदाता पर्ची घर-घर पहुंचायी जा रही है । मतदाता पर्ची नहीं मिलने पर 1950 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करें या अपने बीएलओ से सीधा संपर्क कर मतदाता पर्ची प्राप्त कर सकते हैं,वरीय पुलिस अधीक्षक ने मतदाताओं में उत्साह भरते हुए कहा कि मतदान के लिए किसी भी प्रकार का धमकी, प्रलोभन की शिकायत अपने थाना प्रभारी, डीएसपी से करें,मामले में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होने कहा कि सभी वल्नरेबल मतदान केन्द्रों में पर्याप्त सुरक्षाबलों की तैनाती रहेगी, मतदाता बिना किसी भय एवं दबाव का अपने मत का प्रयोग करें।

About Author

error: Content is protected !!