पुटकी में स्क्रैप लोहा लदा मिनी ट्रक गड्डे में गिरा, चालक फरार
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!धनबाद : पुटकी-भागा लिंक रोड पर कच्छी बलिहारी के सरकारडीह तालाब के समीप मंगलवार को मिनी ट्रक नंबर जेएच 09 क्यू 6455 असंतुलित होकर गड्ढे में जा गिरा. ट्रक पर स्क्रैप लोहा लदा हुआ है.
दुर्घटना के बाद वाहन चालक भाग निकला. सूचना मिलते ही पुटकी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच की. पुलिस गड्ढे में गिरे मिनी ट्रक को बाहर निकालने के प्रयास में जुटी थी.