Ranchi: सीएम हेमंत सोरेन ने चुनाव आयोग के निर्देश को लेकर अपनी बात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में रखी है. सीएम ने सोशल मीडिया पोस्ट में आइएएस मंजूनाथ भजंत्री की ओर इशारा करते हुए कहा है कि एक दलित आइएएस अफ़सर को हटाया गया. उन्हें लगातार परेशान किया गया. वहीं देवघर एसपी की ओर इशारा करते हुए लिखा है कि अब आदिवासी आइपीएस अफ़सर को लगातार परेशान किया जा रहा है. आख़िर क्यों दलितों-आदिवासियों से भाजपा को इतनी परेशानी है?
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!चुनाव आयोग ने देवघर एसपी को हटाने का दिया है निर्देश
चुनाव आयोग ने देवघर एसपी अजीत पीटर डुंगडुंग को हटाने का निर्देश दिया है. आयोग के अनुसार चुनाव के दौरान उन अफसरों को महत्वपूर्ण पद नहीं दिया जा सकता, जिन पर चुनावी कार्यों में अनियमितता बरतने, पक्षपात या गड़बड़ी का आरोप हो. अब गृह विभाग तीन आइपीएस का नाम चुनाव आयोग को भेजेगा. इसमें से किसी एक को देवघर एसपी के पद पर पदस्थापित किया जाएगा