Bokaro : विधानसभा चुनाव को लेकर बोकारो की जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी विजया जाधव के निर्देश पर बुधवार की युबह चास व तेनुघाट जेल में औचक छापेमारी की गई. एसपी मनोज स्वर्गियारी के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन की टीम ने चास जेल के सभी वार्डों व कैदियों की संघन जांच की. हालांकि कोई आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं हुई है. छापेमारी में चास एसडीओ प्रांजल ढांडा, एसडीपीओ प्रवीण कुमार समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी व भारी संख्या में जवान शामिल थे.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!उधर, तेनुघाट उपकारा में बेरमो एसडीओ मुकेश मछुआ के नेतृत्व में पुलिस व प्रशासन की टीम बुधवार को तड़के दबिश दी. टीम ने एक कैदी के पास से चाकू बरामद किया. उसके विरूद्ध कार्रवाई की जा रही है. छापेमारी टीम में बेरमो एसडीपीओ वीएन सिंह समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी शामिल थे.
About Author
Post Views: 619