पुलिस ने की छापेमारी पकड़ा गया साईबर क्रिमिनल,

गिरीडीह पुलिस ने की छापेमारी पकड़ा गया साईबर क्रिमिनल,‎

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गिरिडीह : एसपी डा विमल कुमार के निर्देश पर साइबर डीएसपी आबिद खान ने छापेमारी कर बेरगी रेलवे ओवर ब्रीज के समक्ष दो साइबर अपराधी अखिलेश कुमार वर्मा उम्र 26 वर्ष और जितेन्द्र कुमार उम्र 25 वर्ष को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया। एसपी ने कहा की गुप्त सूचना मिली थी की बेंगाबाद थाना क्षेत्र के बेरगी रेलवे ओवरब्रिज पुल के समक्ष कुछ साइबर अपराधी आम लोगों को अपने झांसे में लेकर साइबर ठगी कर रहे हैं। सूचना पर साइबर डीएसपी आबिद खान के नेतृत्व में गठित टीम ने छापेमारी कर दो साइबर अपराधियों को रंगे हांथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त ने पुलिस को बताया की देश के विभिन्न शहरों में किराए का मकान
लेकर वहां पर एक से दो महीना रहकर साइबर अपराध करते हैं। साइबर ठगी करने के लिए एसबीआई का फर्जी लिंक प्राप्त कर मैसेज आम लोगों को भेजकर साइबर ठगी करने की बात कही। इसके अलावा 02 मोबाइल,02 सिम,01 एटीएम, 01 आधार कार्ड और 01. बुलेट बाइक जब्त की गई।

About Author

error: Content is protected !!