झारखंड में कैश सहित 1.25 करोड़ के सामान जब्त, चुनाव में खपाने की थी तैयारी
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!रांची: झारखंड में विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद 72 घंटे के दौरान नगद राशि सहित एक करोड़ 25 लाख रुपए के अवैध सामान जब्त किए गए हैं. यह जानकारी शुक्रवार शाम को ‘निर्वाचन सदन’ में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में झारखंड की अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. नेहा अरोड़ा ने दी. उन्होंने बताया कि स्वच्छ एवं भयमुक्त चुनाव कराने के लिए पुलिस सहित सभी इन्फोर्समेंट एजेंसियों की ओर से लगातार ऑपरेशन चलाया जा रहा है. इस दौरान अब तक सबसे अधिक राज्य की पुलिस ने कुल 64 लाख रुपए मूल्य का सामान और कैश जब्त किया है. कमर्शियल टैक्स डिपार्टमेंट ने 28 लाख और एक्साइज डिपार्टमेंट ने 24 लाख रुपए मूल्य के सामान जब्त किए हैं. इसमें 18 लाख रुपए की कीमत का ड्रग्स भी शामिल है