झारखण्ड के लातेहार में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मनिका थाना क्षेत्र से एक साथ 6 उग्रवादियों को गिरफ्तार कर लिया है। वही पकड़े गये अपराधियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने चार AK-47,1 देसी कट्टा,जिन्दा कारतूस,6 मोबाइल और 4 नक्सली वर्दी भी जब्त के किया गया है। घटना के संबंध में बरवाडीह प्रक्षेत्र के एसडीपीओ वैंकटेश कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक को अपराधियों की जमावड़ा होने और किसी बड़े वारदात को अंजाम देने की गुप्त सूचना प्राप्त हुई,जिसके बाद एक स्पेशल टीम गठित करके उक्त इलाके की घेराबंदी करके सर्च ऑपरेशन किया गया। इसी दौरान पुलिस द्वारा जुंगूर गांव के एक मकान से 6 लोगों को पकड़ा गया
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!गिरफ्तार उग्रवादियों में अनिल यादव,सागर यादव,अखिलेश यादव,मिथिलेश यादव,शिवनंदन यादव और जावेद अंसारी का नाम शामिल है। उनकी निशानदेही पर अलग-अलग स्थानों में छुपाकर रखा गया चार AK-47,देसी कट्टा,जिन्दा कारतूस,मोबाइल और वर्दी बरामद किया गया। एसडीपीओ ने आगे बताया कि गिरफ्तार उग्रवादियों में अनिल यादव को पलामू पुलिस को बहुत दिनों से तलाश थी। आपको बता दें कि गिरफ्तार सभी उग्रवादी कौन से प्रतिबंधित संगठन से ताल्लुक रखते थे,यह पुलिस के लिए अभी पहेली बनी हुई है।