Patna: केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी(रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गयी है. अब उनको Z कैटेगरी की सुरक्षा मिलेगी. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने चिराग पासवान की सुरक्षा को बढ़ाने का फैसला लिया है. पहले उनकी सुरक्षा में एसएसबी के कमांडो तैनात थे. लेकिन अब चिराग पासवाल 33 सुरक्षाकर्मियों के घेरे में रहेंगे. केंद्रीय मंत्री के आवास पर 10 आर्ड स्टैटिक गार्ड और छह व्यक्तिगत सुरक्षा अधिकारी (पीएसओ) 24/7 तैनात रहेंगे. इसके अलावा उनकी सुरक्षा में तीन शिफ्टों में आर्ड एस्कॉर्ट के 12 कमांडों, निगरानी ड्यूटी पर शिफ्ट में दो कमांडो और तीन ड्राइवर चौबीसों घंटे रहेंगे. बता दें कि भारत सरकार देश के जाने-माने लोगों को X, Y, Y प्लस, Z, Z प्लस सिक्योरिटी देती है. किसको कौन सी सिक्योरिटी दी जानी है, इसका फैसला गृह मंत्रालय करता है. साथ ही एक एसपीजी लेवल की सिक्योरिटी होती है, जो देश के प्रधानमंत्री को दी गयी है.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!