बन्ना संबंधी फर्जी FIR वायरल करने वाले भाजपा नेता सहित 3 के खिलाफ FIR

विकास के घर पर नहीं मिलने पर मोबाइल पर उसे बातचीत कर नोटिस रिसीव करने और गिरफ्तार करने की बात कही

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता (Banna Gupta) के यौन शोषण की फर्जी FIR कॉपी वायरल करने के मामले में भाजपा नेता समेत तीन पर कदमा थाने में मामला दर्ज कराया गया है।

सोनारी निवासी Santosh Singh के बयान पर कदमा थाना में मानगो आशियाना निवासी Vikas Singh, विधायक सरयू राय के पूर्व सचिव Anand Kumar और इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) के पूर्व महासचिव डॉ. मृत्युंजय सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है।

देर रात नोटिस लेकर पहुंची पुलिस

घटना के बाद कदमा व मानगो थाना की पुलिस विकास सिंह के घर देर रात Notice लेकर पहुंची। विकास के घर पर नहीं मिलने पर मोबाइल पर उसे बातचीत कर नोटिस रिसीव करने और गिरफ्तार करने की बात कही।

कुछ देर पुलिस वहां रहने के बाद वापस लौट गई। तीनों पर रांची सिटी SP कार्यालय की मुहर का दुरुपयोग कर एक फर्जी FIR की कॉपी बनाने और सोशल मीडिया में इसे वायरल करने का आरोप है।

About Author

error: Content is protected !!