बिहार : पटना में झपटमारों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा. राह चलते लोगों को ये झपटमार अपना निशाना बनाते हैं. किसी के गले से सोने की चेन झपटना तो किसी की जेब से मोबाइल फोन लेकर ये फरार हो जाते हैं. आए दिन इन मामलों से जुड़ी शिकायतें थानों में आती हैं. ये झपटमार इस कदर बेखौफ हो चुके हैं कि विधायक की पत्नी, अधिकारी की पत्नी, मंत्री के निजी सचिव तक को अपना शिकार बना चुके हैं. अब इतना ही नहीं, पुलिस भी इन झपटमारों का शिकार बनने लगी है. पटना पुलिस के एक दारोगा को झपटमारों ने शिकार बनाया और पॉकेट से झपट्टा मारकर दो मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!