कतरास लिलौरी स्थान के पास हथियार के बल पर अपराधियों ने लूटी बाइक

कतरास लिलोर स्थान के नजदीक रेलवे अंडरपास के नीचे करीब साढ़े 10 बजे राजगंज से पार्सल बाट कर कतरास आ रहे कतरास तीलाटांड़ निवासी रंजीत कुमार सिंह से तीन अपराधियों ने शाइन एसपी बाइक और पार्सल लूट लिया.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रंजीत ने बताया कि तीन लुटेरों में से दो के पास बंदूक थी.

बंदूक से मार कर अपराधियों ने रंजीत कुमार सिंह को ज़ख्मी कर दिया.

रंजीत के अनुसार तीनों अपराधी पल्सर बाइक पर सवार थे और शाइन एसपी बाइक लेकर कतरास राहुल चौक की तरफ भागे.

मौके पर कतरास पुलिस पहुंची और रंजीत को निचितपुर क्लिनिक ले गई.

कतरास पुलिस छानबीन में लग गई है।

About Author

error: Content is protected !!