दिल्ली में कालिंदी कुंज थाना क्षेत्र के जैतपुर एक्सटेंशन स्थित नीमा अस्पताल में बुधवार देर रात को डॉक्टर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। नाबालिग आरोपित ने कनपटी में गोली मारकर डॉक्टर की हत्या की। मुख्य आरोपित व एक किशोर मरीज बनकर अस्पताल के अंदर घुसे थे। डॉक्टर की पहचान जावेद अख्तर के रूप में हुई है। वह यूनानी चिकित्सक थे।पुलिस ने मुख्य आरोपित को पकड़ लिया है। उससे पूछताछ शुरू कर दी है। सूत्रों की मानें तो गोली मारने वाले शातिर का अस्पताल में कार्यरत नर्स की बेटी से प्रेम-प्रसंग चल रहा है। जबकि नर्स के डॉक्टर जावेद के साथ संबंध थे। डॉक्टर को रास्ते से हटाने के लिए नर्स के पति ने मुख्य आरोपित के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। इतना ही नहीं हत्या के एवज में उसने अपनी बेटी से शादी कराने का भी मुख्य आरोपित से वादा किया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!