NIA के डीएसपी समेत तीन लोग को रिश्वत लेते सीबीआई ने दबोचा

केस को रफा-दफा कर देने के लिए की थी 20 लाख की डिमांड

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बिहार के गया से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां रिश्वत लेते एनआईए के डीएसपी समेत तीन लोगों को सीबीआई की टीम ने दबोचा है। दरअसल जदयू के पूर्व एमएलसी मनोरमा देवी से 20 लाख रुपए रिश्वत लेते सीबीआई की टीम ने एनआईए के डीएसपी समेत 3 को गिरफ्तार किया है।

दरअसल, गया शहर के एपी कॉलोनी स्थित जेडीयू की पूर्व एमएलसी मनोरमा देवी के घर पर पिछले महीने 19 सितंबर को एनआईए की टीम ने छापेमारी की थी. यह छापेमारी करीब 20 घंटे तक चली थी. इस दौरान 4.3 करोड़ रुपये नकद और कई हथियार बरामद किए गए थे. एनआईए पटना शाखा के डीएसपी अजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में छापेमारी की गई थी. इसी केस को रफा-दफा करने के लिए एनआईए के डीएसपी ने 20 लाख रुपए की डिमांड किया था।

इसके बाद रमैया कंस्ट्रक्शन के मालिक रॉकी यादव ने एनआईए के डीएसपी अजय प्रताप सिंह के खिलाफ रिश्वत मांगने का आरोप लगाया था. इसकी शिकायत उन्होंने सीबीआई से की थी. कहा था कि डीएसपी ने नक्सली मामले में फंसाने की धमकी देकर 2.5 करोड़ रुपये मांगे हैं. जांच में इस शिकायत की पुष्टि होने के बाद सीबीआई की टीम ने रिश्वत लेते मगध यूनिवर्सिटी के पास से सीबीआई की टीम ने एनआईए के डीएसपी अजय प्रताप सिंह सहित उनके दो सहयोगी को भी गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल सीबीआई की टीम जांच में जुट गई है। वहीं आरोपी डीएसपी के पूर्व के कार्यकाल का भी खंगाल रही है।

जेडीयू के पूर्व एमएलसी मनोरमा देवी के पीए रविंद्र यादव ने एनआईए छापेमारी के पीछे किसी आरजेडी के कद्दावर नेता के होने की आशंका जताई है. बताया जाता है कि दो एजेंटों की गिरफ्तारी में सीबीआई की टीम में 6 एसपी और 4 डीएसपी रैंक के अधिकारी शामिल थे. इस पूरे मामले में एनआईए की ओर से आज शुक्रवार (04 अक्टूबर) की सुबह एक्स (X) पर बयान जारी कर पुष्टि की गई है.

About Author

error: Content is protected !!