आज से कांटाटोली फ्लाईओवर पर दौड़ने लगेंगी गाड़ियां, थोड़ी देर में सीएम हेमंत करेंगे उद्घाटन

झारखंड सरकार आज कांटाटोली फ्लाईओवर का उद्घाटन करने जा रही है। जिसका निर्माण दो दशकों से अधिक समय से लंबित था। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इस फ्लाईओवर का उद्घाटन करेंगे। इस फ्लाईओवर को 224.94 करोड़ की लागत से तैयार किया गया है। फ्लाईओवर की लंबाई 2240 मीटर है। वहीं इसकी चौड़ाई 16.6 मीटर है। बता दें कि कांटाटोली फ्लाईओवर का निर्माण लगभग हो चुका है लेकिन रैंप का निर्माण बाद में किया जायेगा। फ्लाइओवर पर खादगढ़ा बस स्टैंड के पास नामकुम की ओर जाने के लिए और उसके सामने पेट्रोल पंप के पास लालपुर जाने के लिए रैंप का निर्माण किया जाना शेष है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About Author

error: Content is protected !!