झारखंड आईएएस अधिकारी विनय चौबे के खिलाफ छत्तीसगढ़ ईओडब्ल्यू ने किया मामला दर्ज

झारखंड आईएएस अधिकारी विनय चौबे के खिलाफ छत्तीसगढ़ ईओडब्ल्यू ने किया मामला दर्ज

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद: शराब घोटाले के बहुचर्चित मामले में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के करीबी आईएएस अधिकारी विनय चौबे के खिलाफ छत्तीसगढ़ ईओडब्ल्यू ने धारा 420 और 120 के तहत केस दर्ज किया गया है। गुरुवार देरशाम विभाग ने यह जानकारी दी है। आईएएस विनय चौबे वर्तमान में झारखंड के पंचायत विभाग में सचिव हैं। उन पर उत्पाद विभाग में बतौर सचिव पदस्थ रहने के दौरान शराब घोटाले में शामिल होने का आरोप है। वे उत्पाद विभाग के साथ-साथ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के सचिव भी थें । झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने छत्तीसगढ़ में कांग्रेस शासनकाल के दौरान अपनाई गई आबकारी नीति को अपनाया था। इस नीति को क्रियान्वित करने में विनय चौबे की अहम भूमिका बताई जा रही है। विभागीय सूत्रों के अनुसार झारखंड में भी छत्तीसगढ़ की तरह शराब नीति में बदलाव किया गया और नकली होलोग्राम का उपयोग कर नकली शराब बेचने का क्रय किया गया।

About Author

error: Content is protected !!