ऑक्सीजन सिलेंडर गायब मामले में सेक्टर 12 पुलिस रेस, कबाडी दुकान के संचालक मनोज गुप्ता पर एफआइआर दर्ज
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
बोकारो शहर के सेक्टर 12 थाना में शुक्रवार को एमएस एमएम इंटरप्राइजेज लोहा कबड्डी गोदाम संचालक मनोज गुप्ता पर प्राथमिकी दर्ज, 200 ऑक्सीजन सिलेंडर बरामद।
बोकारो शहर के सेक्टर 12 थाना में शुक्रवार को एमएस एमएम इंटरप्राइजेज लोहा कबड्डी गोदाम संचालक मनोज गुप्ता पर प्राथमिकी दर्ज की गयी। मनोज गुप्ता की गिरफ्तारी को लेकर सेक्टर 12 थाना प्रभारी सुभाष चंद्र सिंह लगातार छापेमारी कर रहे हैं।
500 ऑक्सीजन सिलेंडर चोरी की करायी थी प्राथमिकी दर्ज
मालूम हो कि गत बुधवार यानी 27 सितंबर को सेक्टर 12 थाने में दी स्टैंड ऑफ एसिटिलीन ऑक्सीजन प्लांट के उप प्रबधंक राहुल कुमार ने 500 ऑक्सीजन सिलेंडर चोरी की प्राथमिकी दर्ज करायी थी। इसमें अज्ञात को आरोपी बनाया था। इस मामले में सेक्टर 12 थाने के इंस्पेक्टर सुभाष चंद्र सिंह को गुरूवार को चोरी मामले में इनपुट मिला। इसके बाद पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र के जेल मोड़ एनएच 32 पुरुलिया रोड़ के समीप एमएस एमएम इंटरप्राइजेज लोहा कबड्डी गोदाम में छापेमारी चलाया गया।
सिलेंडर की पहचान कंपनी के उप प्रबंधक ने की
गोदाम से सेक्टर 12 पुलिस टीम ने चोरी के 200 ऑक्सीजन सिलेंडर को बरामद किया था। अभी भी 300 ऑक्सीजन सिलेंडर का पता नहीं चल पाया है। पुलिस छापेमारी की जानकारी मिलते ही सभी गोदाम से फरार हो गये थे। गोदाम में कोई नहीं था। पुलिस के बुलावे पर ऑन स्पॉट आकर सभी बरामद आक्सीजन सिलेंडर की पहचान कंपनी के उप प्रबंधक राहुल कुमार ने की थी। इसके बाद सभी ऑक्सीजन सिलेंडर को जब्त कर सेक्टर 12 थाना लाया गया था। उक्त गोदाम पर पुलिस टीम की नजर है। गोदाम में कई अन्य स्क्रैप लोहा भी रखा हुआ पाया गया। इसकी जांच पुलिस अलग से कर रही है। स्क्रैप कहां से आया। किस स्थिति में यहां जमा हो रहा था। पुलिस टीम मनोज गुप्ता की तलाश में जुटी हुई है।