CEC के झारखंड दौरे का दूसरा दिन, IG-DIG व DC-SP के साथ की बैठक

रांची : भारत निर्वाचन आयोग की टीम के झारखंड दौरे का आज दूसरा दिन है. मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) राजीव कुमार के नेतृत्व में दूसरे दिन भी रांची के रेडिशन ब्लू होटल में राज्य के सभी प्रमंडलों के आयुक्त, जोनल आईजी, सभी जिलों के जिला निर्वाचन पदाधिकारियों, सभी डीआईजी और सभी पुलिस अधीक्षकों के साथ बैठक हुई. बैठक में आयोग ने विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कई दिशा निर्देश दिये गये.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

राज्य के पदाधिकारियों से मिले इनपुट, सुझावों, प्रतिवेदनों आदि से अवगत कराते हुए आयोग ने संबंधित विषयों पर ससमय पहल करते हुए आवश्यक समन्वयात्मक कदम उठाने का निर्देश दिया. बैठक में भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) राजीव कुमार, निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार और डॉ सुखबीर सिंह संधु, सीनियर डिप्टी इलेक्शन कमीश्नर धर्मेंद्र शर्मा, डिप्टी इलेक्शन कमीश्नर संजय कुमार, अशोक कुमार, पंकज श्रीवास्तव, अनुज चांडक, झारखंड मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी समेत सभी संबंधित विभाग के पदाधिकारी मौजूद रहे. बता दें कि पहले दिन सोमवार को भारत निर्वाचन आयोग की टीम ने राजनीतिक दलों, एनफोर्समेंट एजेंसियां और राज्य सरकार के आला अधिकारियों के साथ बैठक की थी.

About Author

error: Content is protected !!