गिरा हाइड्रोलिक छत, बाल-बाल बचीं मंत्री अन्नपूर्णा देवी

गिरीडीह : भाजपा की परिवर्तन यात्रा के दूसरे रोज यानी शनिवार को गिरिडीह में एक बड़ा हादसा टल गया। यहां केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी बाल-बाल बच गयीं। दरअसल, बीते कल यानी 21 सितंबर को अंटा बंगला से निकली परिवर्तन यात्रा दिन के करीब दो बजे जिले के अलग-अलग इलाकों से गुजर रही थी। इस दरम्यान गाड़ी की हाइड्रोलिक छत अचानक नीचे आ गयी। कुछ देर के वास्ते मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। हालांकि छत गिरने के चलते किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। इस घटना के दौरान गाड़ी पर भाजपा के दो बड़े नेता बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी के अलावा कई नेता मौजूद थे। छत गिरने की थोड़ी देर बाद हालात काबू में आये और यात्रा आगे बढ़ गयी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About Author

error: Content is protected !!