निरसा।कुमारधुबी ओपी क्षेत्र के एक नाबालिक युवती के साथ छेड़छाड़, यौन शोषण का मामला सामने प्रकाश में आया है। पीड़ित युवती ने दोनों युवकों पर आरोप लगाते हुए कुमारधुबी पुलिस को लिखित शिकायत दी है। कहा जा रहा है युवती को काफी दिनों से ब्लैंक मेल व शोषण किया जा रहा था युवती के मोबाईल पर गन्दे वीडियो व ऑडियो से युवती को परेशान किया जा रहा था साथ मे युवती को कई प्रकार की धमकी भी दी जा रही थी। अंत में युवती ने दोनों के ख़िलाफ़ कुमारधुबी पुलिस को लिखित दिया है। वही कुमारधुबी पुलिस ने बताया कि मामला रेप व पोस्को एक्ट के तहत है लिखित पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है जिसके बाद पीड़ित युवती के 164 बयान लिया जाएगा और आगे की कार्यवाही की जाएगी। बता दे की शुक्रवार 13 सितंबर के सुबह से ही मामला दर्ज करने को लेकर ओपी में घंटो हाई भोटेज ड्रामा चला अंततः देर शाम पीड़िता के दिये गएआवेदन पर पुलिस ने मामला दर्ज करने की कार्यवाही शुरू की । वही आरोपी परिवार का कहना है कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है जिसे दूसरा रूप दिया जा रहा है। वही पीड़िता ने लिखित शिकायत मे कहा है कि पिछले पांच साल पहले कुमारधुबी मैथन मोड़ के विवेक यादव से दोस्ती हुई थी । विवेक के घर के बगल बाथरूम में मेरे साथ बलात्कार हुआ। विवेक यादव के गलत हरकत के कारण उससे रिस्ता खत्म कर लिया था लेकिन विवेक यादव बार बार परेशान और ब्लैकमेल करता रहा और जान मारने की धमकी देता रहा। जिसमे उसके साथी विक्की यादव सहयोगी रहा है। पुलिस ने विवेक यादव और विक्की यादव को हिरासत में ले लिया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!