देवघर। साइबर अपराध के खिलाफ देवघर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो कथित साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी फर्जी APK फाइल के जरिए लोगों को सरकारी योजनाओं और आरटीओ चालान के नाम पर झांसा देकर ऑनलाइन ठगी करते थे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!पुलिस के अनुसार, शुक्रवार 13 नवंबर को सोनारायठाढ़ी थाना क्षेत्र में छापेमारी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। उनकी पहचान जरका चंदना निवासी 36 वर्षीय पवन मंडल और भीखोडीह निवासी 29 वर्षीय राहुल कुमार मंडल के रूप में हुई है।
बताया गया कि आरोपी फर्जी APK फाइल के माध्यम से आरटीओ चालान, पीएम किसान योजना और पीएम आवास योजना के नाम पर लोगों को अपने जाल में फंसाते थे और उनके साथ ऑनलाइन ठगी करते थे।
गुप्त सूचना के आधार पर वरीय पुलिस उपाधीक्षक साइबर अपराध कैलाश प्रसाद महतो के निर्देश पर पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से दो मोबाइल फोन और तीन सिम कार्ड बरामद किए गए हैं।
पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी पवन मंडल पूर्व में साइबर थाना कांड संख्या 52/23 में आरोप पत्रित हो चुका है। पुलिस दोनों आरोपियों से जुड़े साइबर अपराध के नेटवर्क की जांच कर रही है।
सावधान रहें: अनजान नंबर से भेजी गई APK फाइल डाउनलोड या इंस्टॉल न करें। सरकारी योजनाओं और चालान के नाम पर आने वाले संदिग्ध लिंक से भी बचें।
खबरे पसंद आये तो चैनल को Follow, Like and Share कर हमारी मुहिम को मजबूत बनाएं।