
टुंडी। पश्चिमी टुंडी के मनियाडीह थाना क्षेत्र स्थित पोखरिया के शिबू आश्रम में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की दिवंगत माता रूपी सोरेन के श्राद्ध कर्म (भोज) का आयोजन किया गया। इस अवसर पर टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी और शोक-संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

कार्यक्रम में टुंडी के बीडीओ विशाल कुमार पांडेय, सीओ सुरेश कुमार बरनवाल, टुंडी एवं पूर्वी टुंडी के थाना प्रभारी सहित झारखंड मुक्ति मोर्चा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल लोगों ने सबसे पहले दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद दिवंगत रूपी सोरेन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

इस मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष फूलचंद किस्कू, सचिव अब्दुल रसीद अंसारी, श्रवण टुडू, शहादत अंसारी, अजीमुद्दीन अंसारी, बसंत महतो और शहजाद अंसारी समेत सैकड़ों समर्थक एवं शुभचिंतक उपस्थित रहे। सभी ने दिवंगत आत्मा के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की।

जनता की आवाज़, सच का साथ — Prime News 24 हर मुद्दे पर आपके साथ। Follow, Like and Share कर हमारी मुहिम को मजबूत बनाएं। हर खबर सबसे पहले पाने के लिए Subscribe करें।