धनबाद पुलिस का ‘ऑपरेशन साइबर शील्ड’: 11 साइबर अपराधी गिरफ्तार, ₹2.85 लाख नकद और 19 मोबाइल बरामद

धनबाद पुलिस का ‘ऑपरेशन साइबर शील्ड’: 11 साइबर अपराधी गिरफ्तार, ₹2.85 लाख नकद और 19 मोबाइल बरामद

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!


धनबाद, 2 अक्टूबर 2026: जिले में साइबर अपराध के खिलाफ धनबाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन साइबर शील्ड’ के तहत निरसा थाना क्षेत्र के पिठकियारी गांव में छापेमारी कर पुलिस ने 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से ₹2.85 लाख नकद, 19 मोबाइल फोन, 7 एटीएम/डेबिट कार्ड, पासबुक, चेकबुक, आधार कार्ड, पैन कार्ड और साइबर फ्रॉड से जुड़ी एक डायरी बरामद की है।


पुलिस के अनुसार, 1 अक्टूबर को गुप्त सूचना मिली थी कि पिठकियारी गांव में कुछ साइबर अपराधी कथित तौर पर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी में जुटे हैं। सूचना के बाद पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। टीम में 35 पुलिस पदाधिकारी और 120 महिला एवं पुरुष पुलिसकर्मी शामिल थे।


छापेमारी के दौरान श्याम सुंदर रविदास, राहुल कुमार उर्फ राहुल रविदास, सचिन रविदास, मलय रविदास, श्यामापदो रविदास, झंटू ठाकुर, कुंदन वर्णवाल, अरमान रविदास, अजय रविदास, विजय रविदास और सागर रविदास को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस की जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपियों में राहुल रविदास, श्याम सुंदर रविदास और सचिन रविदास का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। इनके खिलाफ निरसा थाना, धनबाद साइबर थाना और आसनसोल साइबर थाना (ADPC) में साइबर अपराध से संबंधित मामले दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है।
पुलिस ने आरोपियों के पास से Apple iPhone, Motorola, OPPO, OnePlus, Redmi, Vivo और Samsung समेत विभिन्न कंपनियों के 19 स्मार्टफोन बरामद किए हैं। इसके अलावा Canara Bank, HDFC, SBI, Axis Bank, Federal Bank, Bandhan Bank और JRG Bank से जुड़े 7 एटीएम/डेबिट कार्ड, पासबुक और चेकबुक भी बरामद किए गए हैं। पुलिस को 5 आधार कार्ड, 2 पैन कार्ड और साइबर फ्रॉड से जुड़े विवरण वाली एक डायरी भी मिली है।
इस मामले में निरसा थाना कांड संख्या 334/2026, दिनांक 02.10.2026 के तहत बीएनएस और आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।
पूरे अभियान में प्रशिक्षु आईपीएस अंकित सिन्हा, निरसा एसडीपीओ लीलेश्वर महतो, साइबर डीएसपी प्रदीप कुमार साव के अलावा चिरकुंडा, गोविंदपुर, गलफरबाड़ी, मैथन और कालूबथान समेत कई थानों की पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 

About Author

error: Content is protected !!