जितिया पर्व पर दामोदर नदी में 16 वर्षीय किशोरी लापता, सड़क जाम कर ग्रामीणों ने जताया आक्रोश

जितिया पर्व पर दामोदर नदी में 16 वर्षीय किशोरी लापता, सड़क जाम कर ग्रामीणों ने जताया आक्रोश

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

झरिया: जितिया पर्व के नहाय-खाय के दौरान दामोदर नदी में स्नान करने गई 16 वर्षीय किशोरी सोनाक्षी कुमारी तेज धार में बह गई। घटना के बाद स्थानीय गोताखोरों ने नदी में काफी देर तक तलाश की, लेकिन अब तक किशोरी का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। रेस्क्यू टीम बुलाने में देरी से नाराज ग्रामीणों और परिजनों ने बिरसा पुल सड़क को जाम कर दिया। सड़क जाम होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

परिजन और ग्रामीण तत्काल एनडीआरएफ की टीम बुलाकर बड़े स्तर पर रेस्क्यू अभियान शुरू करने की मांग पर अड़े रहे। उनका कहना था कि नदी में तेज बहाव के कारण स्थानीय स्तर पर तलाश में परेशानी हो रही है और जल्द से जल्द विशेषज्ञ रेस्क्यू टीम की जरूरत है।

सूचना मिलने पर सीओ और पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने लोगों को समझाते हुए जल्द रेस्क्यू अभियान शुरू कराने का आश्वासन दिया।

बताया जा रहा है कि घटना सुदामडीह थाना क्षेत्र के मोहलबनी घाट से सटे अमलाबाद, बोकारो थाना क्षेत्र में हुई है। फिलहाल किशोरी की तलाश जारी है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि ग्रामीणों में भी घटना को लेकर आक्रोश बना हुआ है।

About Author

error: Content is protected !!