Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
दुमका । शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के मोहुलपहाड़ी–करमाटांड़ जंगल में मंगलवार को एक अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। जंगल में शव मिलने की खबर मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई।
स्थानीय लोगों के अनुसार, शव से काफी तेज दुर्गंध आ रही थी। इसी आधार पर शव के करीब 15 से 20 दिन पुराना होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, महिला की मौत कितने दिन पहले हुई, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही शिकारीपाड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ शव की पहचान कराने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।
फिलहाल मृतका की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई और उसका शव जंगल में कैसे पहुंचा। मौत के वास्तविक कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।
पुलिस मामले से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है। महिला की पहचान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।