दुर्गा पूजा और लॉ एंड ऑर्डर को लेकर DGP करेंगी उच्चस्तरीय समीक्षा, सभी पुलिस अधिकारियों को निर्देश जारी

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

राँची। दुर्गा पूजा महोत्सव के दौरान राज्य में शांति, सुरक्षा और बेहतर कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर झारखंड पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में आज सोमवार शाम 4 बजे DGP की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से होगी।

बैठक में आगामी दुर्गा पूजा को लेकर राज्यभर में पुलिस-प्रशासन की तैयारियों, सुरक्षा व्यवस्था, संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी और पुलिस बल की तैनाती की समीक्षा की जाएगी।

सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की अनिवार्य भागीदारी

समीक्षा बैठक में राज्य के सभी SSP, SP, रेंज DIG और जोनल IG को अनिवार्य रूप से शामिल होने का निर्देश दिया गया है। सभी अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र की अद्यतन स्थिति और सुरक्षा तैयारियों की पूरी जानकारी के साथ बैठक में उपस्थित रहने को कहा गया है।

भीड़ नियंत्रण से लेकर संवेदनशील इलाकों तक पर रहेगा फोकस

बैठक के दौरान दुर्गा पूजा के दौरान भीड़ नियंत्रण, संवेदनशील इलाकों की निगरानी, पुलिस बल की तैनाती और असामाजिक तत्वों पर नजर रखने को लेकर विस्तृत रणनीति पर चर्चा होगी।

इसके अलावा पूजा पंडालों और प्रमुख धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों की भी समीक्षा की जाएगी।

पुलिस अधिकारियों को अपने-अपने जिलों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरतने और पूजा महोत्सव को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं।

About Author

error: Content is protected !!