सिलीगुड़ी जंक्शन से 35 लाख रुपये के सोने के बिस्कुट के साथ युवक गिरफ्तार
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
सिलीगुड़ी: पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सिलीगुड़ी जंक्शन इलाके में कार्रवाई करते हुए 7 सोने के बिस्कुट के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। जब्त किए गए 24 कैरेट सोने की अनुमानित बाजार कीमत करीब 35 लाख रुपये बताई जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान 43 वर्षीय प्रेम कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, खुफिया सूचना मिलने के बाद जंक्शन क्षेत्र में निगरानी बढ़ाई गई थी। इसी दौरान संदिग्ध अवस्था में घूम रहे प्रेम कुमार को पुलिस ने रोककर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके पास से 7 सोने के बिस्कुट बरामद हुए।
प्रधाननगर थाना के आईसी के मुताबिक, आरोपी को शुक्रवार को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया। पुलिस ने मामले की गहराई से जांच और पूरे नेटवर्क का पता लगाने के लिए 7 दिनों की रिमांड की मांग की है।
फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद सोना कहां से लाया गया था और इसे कहां पहुंचाया जाना था। पुलिस को आशंका है कि मामले के पीछे अंतरराज्यीय या अंतरराष्ट्रीय स्तर का तस्करी नेटवर्क हो सकता है। इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जांच जारी है।