जमशेदपुर में दिनदहाड़े करोड़ों की बैंक डकैती, रेनकोट पहनकर घुसे 6 बदमाश
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
जमशेदपुर में दिनदहाड़े बैंक डकैती की बड़ी वारदात से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि रेनकोट पहनकर पहुंचे 6 हथियारबंद बदमाशों ने बैंक में घुसते ही गार्ड के साथ मारपीट की और हथियार के बल पर बैंक मैनेजर से चेस्ट खुलवाया। इसके बाद बदमाश करोड़ों रुपये लेकर मौके से फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। बैंक और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस बदमाशों की पहचान और उनके भागने के रास्ते का पता लगाने में जुटी है।

वारदात दिनदहाड़े होने से इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।