भूली मोड़ पर दिनदहाड़े गोलीबारी, गैंगस्टर फहीम खान के भाई सानू खान समेत दो को लगी गोली

भूली मोड़ पर दिनदहाड़े गोलीबारी, गैंगस्टर फहीम खान के भाई सानू खान समेत दो को लगी गोली

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद: धनबाद के भूली मोड़ इलाके में सोमवार पूर्वाह्न दिनदहाड़े हुई गोलीबारी से सनसनी फैल गई। अज्ञात अपराधियों ने गैंगस्टर फहीम खान के भाई सानू खान और उसके साथ मौजूद सद्दाम पर फायरिंग कर दी। घटना में दोनों को गोली लगी है।


गोलीबारी के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि सानू खान का असर्फी अस्पताल, जबकि सद्दाम का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है।


घात लगाकर किया हमला
जानकारी के अनुसार, सानू खान और सद्दाम किसी काम से भूली मोड़ क्षेत्र में पहुंचे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए अपराधियों ने दोनों पर अचानक फायरिंग शुरू कर दी। अचानक हुई गोलीबारी से आसपास के लोगों में दहशत फैल गई और लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे।


वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।


सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है, ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी भी की जा रही है।


पुलिस गोलीबारी के कारण और घटना में शामिल अपराधियों की पहचान समेत सभी पहलुओं की जांच कर रही है। दिनदहाड़े हुई इस घटना के बाद भूली मोड़ इलाके में सुरक्षा को लेकर लोगों में चिंता का माहौल है।

 

About Author

error: Content is protected !!