
गोविंदपुर। क्षेत्र में आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों और खेलप्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला। आयोजन में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग शामिल हुए और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य एजाज अहमद
, जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि गुरुचरण बास्की, नागरकीयरी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सुधीर महतो, कदेया पंचायत के मुखिया अजीमुद्दीन अंसारी, रामेश्वर महतो, प्रेम महतो, डॉ. अभिनन्द महतो, शंकर महतो सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
इस अवसर पर अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं को अनुशासन, सकारात्मक सोच और बेहतर भविष्य की दिशा देने का महत्वपूर्ण माध्यम है। ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के खेल आयोजनों से स्थानीय प्रतिभाओं को अपनी क्षमता दिखाने का अवसर मिलता है।
आयोजन के दौरान खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह के साथ खेल भावना का प्रदर्शन किया। मौके पर मौजूद खेलप्रेमियों ने भी खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया तथा आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना की।