सम्मान के साथ विदाई: पूर्व थाना प्रभारी उमाशंकर जी को शॉल ओढ़ाकर किया गया सम्मानित

टुंडी के नए थाना प्रभारी रामजी राय का स्वागत, पूर्व थाना प्रभारी उमाशंकर को सम्मानपूर्वक दी विदाई

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

टुंडी थाना के नए थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर श्री रामजी राय का रविवार को स्थानीय गणमान्य लोगों एवं पत्रकार बंधुओं द्वारा गुलदस्ता भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

वहीं, पूर्व थाना प्रभारी श्री उमाशंकर जी को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित करते हुए भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने उनके कार्यकाल के दौरान क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए किए गए प्रयासों की सराहना की। लोगों ने कहा कि श्री उमाशंकर जी का व्यवहार हमेशा सरल, सहज और सहयोगात्मक रहा तथा उन्होंने आम लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनने का प्रयास किया।

उपस्थित गणमान्य लोगों एवं पत्रकार बंधुओं ने उनके उज्ज्वल भविष्य एवं आगामी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं। साथ ही नए थाना प्रभारी श्री रामजी राय का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में टुंडी क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और बेहतर होगी तथा आम जनता को पुलिस का सहयोग मिलता रहेगा।

About Author

error: Content is protected !!