Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
धनबाद/ कतरास क्षेत्र में कथित अवैध कोयला खनन को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं। BCCL एरिया-04 के रामकनाली ओपी क्षेत्र में CISF की ओर से कथित अवैध खनन स्थल के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खदान की भराई की गई।
रामकनाली में हुई इस कार्रवाई के बाद अब बेलांजाबाद क्षेत्र में कथित रूप से चल रहे अवैध कोयला खनन को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में अवैध तरीके से कोयला निकासी की जा रही है तथा रात के समय वाहनों के माध्यम से कोयला बाहर भेजे जाने की गतिविधियां होती हैं।
हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि यदि रामकनाली क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है, तो बेलांजाबाद में लगाए जा रहे अवैध खनन के आरोपों की जांच और कार्रवाई कब होगी?
स्थानीय लोगों की मांग है कि संबंधित विभाग और सुरक्षा एजेंसियां बेलांजाबाद क्षेत्र की भी जमीनी स्तर पर जांच कर स्थिति स्पष्ट करें। यदि अवैध खनन या कोयला निकासी की पुष्टि होती है, तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए।
अब देखना होगा कि रामकनाली के बाद प्रशासन और CISF की नजर बेलांजाबाद पर कब पड़ती है।