धनबाद में फर्जी शादी गिरोह का खुलासा, राजस्थान के परिवार से लूटपाट; 10 गिरफ्तार

धनबाद में फर्जी शादी गिरोह का खुलासा, राजस्थान के परिवार से लूटपाट; 10 गिरफ्तार

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

शादी का झांसा देकर राजस्थान से बुलाया, फिर लूटपाट; धनबाद में गिरोह के 10 सदस्य गिरफ्तार

धनबाद: बरवाअड्डा थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर राजस्थान से एक परिवार को धनबाद बुलाने और बाद में उनके साथ लूटपाट करने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गिरोह के 10 सदस्यों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, सपना नाम की महिला ने राजस्थान निवासी रमेश से संपर्क कर अपनी कथित भतीजी पूजा से शादी कराने का प्रस्ताव दिया था। शादी की बात पर रमेश अपने परिवार के साथ 7 सितंबर को धनबाद के बरवाअड्डा पहुंचे।
आरोप है कि यहां शादी की तैयारी के नाम पर करीब 30 हजार रुपये के कपड़े खरीदवाए गए, जिसका भुगतान रमेश ने किया। इसके बाद शादी कराने के एवज में एक लाख रुपये की मांग की गई। रमेश ने कथित तौर पर इसमें से 40 हजार रुपये ऑनलाइन भुगतान किए।
इसके बाद मामला उस समय बिगड़ गया, जब कथित दुल्हन पूजा की शादी राजस्थान से आए इकबाल नामक युवक से करा दी गई। रमेश और उनके परिजनों ने इसका विरोध किया। आरोप है कि इसके बाद आरोपियों ने पार्टी के बहाने सभी को गाड़ी में बैठाया और रास्ते में धमकी देकर 10 हजार रुपये नकद, मोबाइल फोन और महिलाओं के जेवर छीन लिए।
घटना की शिकायत मिलने के बाद बरवाअड्डा पुलिस ने जांच शुरू की और कार्रवाई करते हुए गिरोह के 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से 13 मोबाइल फोन, साड़ी, लहंगा, कपड़े, चूड़ी और शादी से संबंधित अन्य सामान बरामद किया है।
पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर गिरोह के पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इस गिरोह ने धनबाद या अन्य क्षेत्रों में इसी तरह की और कितनी घटनाओं को अंजाम दिया है।

 

About Author

error: Content is protected !!