बेलगड़िया को धनबाद की सर्वश्रेष्ठ कॉलोनी बनाने का संकल्प, PM सलाहकार तरुण कपूर ने किया विकास योजनाओं का उद्घाटन

बेलगड़िया को धनबाद की सर्वश्रेष्ठ कॉलोनी बनाने का संकल्प, PM सलाहकार तरुण कपूर ने किया विकास योजनाओं का उद्घाटन

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!


धनबाद के बेलगड़िया टाउनशिप में प्रधानमंत्री के सलाहकार तरुण कपूर ने स्वास्थ्य, शिक्षा और कौशल विकास से जुड़ी कई योजनाओं का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से जनसंवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और क्षेत्र के समग्र विकास को लेकर केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।


तरुण कपूर ने उप स्वास्थ्य केंद्र में नवनिर्मित आयुष्मान आरोग्य मंदिर, नया प्राथमिक विद्यालय (झरिया बिहार), बोका पहाड़ी स्थित मॉडल आंगनबाड़ी सह प्री-नर्सरी स्कूल और स्किल डेवलपमेंट एंड प्रोडक्शन सेंटर में नए प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन किया। इसके अलावा आरएसपी कॉलेज में निःशुल्क कोचिंग सेंटर की शुरुआत कर विद्यार्थियों से संवाद किया और उन्हें पठन सामग्री वितरित की।
जनसंवाद के दौरान स्थानीय निवासियों ने बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं और सुझाव रखे। तरुण कपूर ने कहा कि बेलगड़िया टाउनशिप को धनबाद की सर्वश्रेष्ठ कॉलोनी के रूप में विकसित करना केंद्र सरकार का संकल्प है और प्रधानमंत्री स्वयं विकास कार्यों की निगरानी कर रहे हैं।


उन्होंने बताया कि क्षेत्र में स्कूल, कॉलेज, स्वास्थ्य, बिजली, सड़क और शुद्ध पेयजल जैसी सुविधाओं को मजबूत किया जा रहा है। रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए जल्द टेक्सटाइल यूनिट स्थापित करने की योजना है, जिससे विशेष रूप से महिलाओं को रोजगार मिलेगा। महिलाओं के लिए एडवांस टेलरिंग कोर्स भी शुरू किए जाएंगे। भविष्य में मैन-मेड फाइबर और टेक्निकल टेक्सटाइल उद्योग स्थापित करने की योजना पर भी काम किया जाएगा।


मौके पर उपायुक्त आदित्य रंजन ने कहा कि संशोधित झरिया मास्टर प्लान के तहत बेलगड़िया के लोगों को लाभ पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जनसंवाद में मिले स्थानीय लोगों के सुझावों पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

 

About Author

error: Content is protected !!