बोकारो में प्रेमिका की हत्या कर शव को पेड़ पर लटकाया, प्रेमी समेत माता-पिता गिरफ्तार

बोकारो में प्रेमिका की हत्या कर शव को पेड़ पर लटकाया, प्रेमी समेत माता-पिता गिरफ्तार

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

शादी का झांसा देकर हत्या, आत्महत्या का रूप देने की साजिश का खुलासा

बोकारो: झारखंड के बोकारो जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जरीडीह थाना क्षेत्र के बनचास टोला स्थित चट्टीगोड़ा जंगल के पास 20 वर्षीय आरती हेम्ब्रम का शव पेड़ से लटका मिला था। शुरुआती तौर पर मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा था, लेकिन पुलिस की जांच में यह हत्या निकली।
पुलिस के अनुसार आरती हेम्ब्रम का करीब डेढ़ साल से मनोज मरांडी के साथ प्रेम संबंध था। 2 अगस्त को मनोज शादी का भरोसा देकर आरती को अपने घर ले आया। परिवार के विरोध के बावजूद आरती वापस जाने को तैयार नहीं हुई। आरोप है कि 4 अगस्त की शाम मनोज ने अपने माता-पिता नाजीर मरांडी और सरस्वती देवी के साथ मिलकर आरती की गला दबाकर हत्या कर दी।
हत्या के बाद आरोपियों ने वारदात को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को घर के पीछे एक पेड़ पर गमछे के सहारे लटका दिया।
बोकारो पुलिस ने वैज्ञानिक और परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले का खुलासा करते हुए मनोज मरांडी, उसके पिता नाजीर मरांडी और मां सरस्वती देवी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर मृतका का मोबाइल फोन और कपड़ों से भरा बैग भी बरामद किया गया है।
पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और मामले की आगे की जांच जारी है।

About Author

error: Content is protected !!