गोला में अवैध मांस से लदे ट्रक मामले पर हिंदू रक्षा दल का आक्रोश, 48 घंटे में कार्रवाई की मांग

गोला में अवैध मांस से लदे ट्रक मामले पर हिंदू रक्षा दल का आक्रोश, 48 घंटे में कार्रवाई की मांग

रामगढ़/गोला: रामगढ़ जिले के गोला थाना क्षेत्र में अवैध मांस और चमड़े से लदे ट्रक पकड़े जाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। घटना के बाद हिंदू रक्षा दल के रामगढ़ जिला संयोजक दिवाकर चक्रवर्ती ने प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

दिवाकर चक्रवर्ती ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में अवैध गौ-तस्करी का नेटवर्क सक्रिय है और प्रशासन की नाक के नीचे ऐसे धंधे चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि गोवंशीय पशु वध प्रतिषेध कानून के बावजूद प्रतिबंधित मांस और चमड़े का परिवहन होना गंभीर मामला है।
उन्होंने स्थानीय प्रशासन से मांग की है कि ट्रक मामले की निष्पक्ष जांच कर तस्करी में शामिल मुख्य आरोपियों, वाहन मालिकों और अन्य लोगों की पहचान कर कार्रवाई की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि 48 घंटे के भीतर ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो हिंदू रक्षा दल आंदोलन करने को बाध्य होगा।
चक्रवर्ती ने क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि जनता की सुरक्षा और कानून व्यवस्था को लेकर जवाबदेही तय होनी चाहिए। हालांकि, लगाए गए आरोपों पर संबंधित जनप्रतिनिधियों या प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About Author

error: Content is protected !!