सोनारडीह में CISF-BCCL की बड़ी कार्रवाई, 40 टन अवैध कोयला जब्त

सोनारडीह में CISF-BCCL की बड़ी कार्रवाई, 40 टन अवैध कोयला जब्त

धनबाद: धनबाद जिले के सोनारडीह ओपी क्षेत्र अंतर्गत कोयरीडीह स्थित एरिया-3, ब्लॉक-4 ओसीपी के पीछे ओबी डंप के किनारे CISF और BCCL की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 40 टन अवैध कोयला जब्त किया है।

गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस छापेमारी के दौरान अवैध रूप से जमा किए गए कोयले को कब्जे में लिया गया। कार्रवाई के बाद जब्त कोयले को सुरक्षित रखकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
अधिकारियों के अनुसार, अवैध खनन और कोयला तस्करी के खिलाफ आगे भी लगातार अभियान जारी रहेगा। इस कार्रवाई से अवैध कोयला कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About Author

error: Content is protected !!