धनसार में नकली नमक फैक्ट्री का भंडाफोड़, टाटा और पतंजलि के नाम पर हो रही थी सप्लाई

धनसार में नकली नमक फैक्ट्री का भंडाफोड़, टाटा और पतंजलि के नाम पर हो रही थी सप्लाई

धनबाद: धनसार थाना क्षेत्र में पुलिस ने नकली नमक बनाने वाले एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया है। गुरु नानक कॉलेज के समीप भूदा मुख्य मार्ग पर संचालित एक अवैध फैक्ट्री में टाटा नमक और पतंजलि नमक के नाम से डुप्लीकेट पैकिंग कर नकली नमक तैयार कर बाजार में सप्लाई किया जा रहा था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए फैक्ट्री संचालक शुभम अग्रवाल और उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

मामले की जानकारी टाटा कंपनी के अनुसंधान पदाधिकारी अंजन कुमार द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर धनसार थाना पुलिस को दी गई थी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मनोहर करमाली के नेतृत्व में पुलिस टीम ने फैक्ट्री पर छापेमारी की।

छापेमारी के दौरान फैक्ट्री से भारी मात्रा में टाटा नमक और पतंजलि नमक की डुप्लीकेट पैकिंग सामग्री, रैपर, तैयार नकली नमक और पैकिंग में इस्तेमाल होने वाले अन्य उपकरण बरामद किए गए। पुलिस ने मौके से फैक्ट्री संचालक शुभम अग्रवाल और उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया।

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि नामी ब्रांडों के नाम का दुरुपयोग कर नकली नमक तैयार कर उसे बाजार में बेचा जा रहा था। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस नकली नमक की सप्लाई किन-किन इलाकों में की जा रही थी, इस अवैध कारोबार से और कौन-कौन लोग जुड़े हैं तथा यह कारोबार कब से संचालित हो रहा था।
पुलिस ने जब्त सामग्री को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About Author

error: Content is protected !!