बोकारो पुलिस का विशेष अभियान, 42 अभियुक्त और वारंटी गिरफ्तार

बोकारो पुलिस का विशेष अभियान, 42 अभियुक्त और वारंटी गिरफ्तार

बोकारो : पुलिस अधीक्षक, बोकारो के निर्देश पर 22 जून 2026 की रात्रि में जिलेभर में विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत बोकारो पुलिस ने कुल 20 थाना एवं ओपी क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए विभिन्न मामलों में फरार चल रहे अभियुक्तों और वारंटियों की धरपकड़ की।
पुलिस द्वारा चलाए गए इस अभियान में कुल 42 अभियुक्तों/वारंटियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार सभी आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार अपराध नियंत्रण, वारंट निष्पादन तथा कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से इस तरह के विशेष अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About Author

error: Content is protected !!